हम सब के अंदर ढेर सारा ऊहा-पोह है, हम भ्रमित हैं, हम भविष्य को लेकर डरे हुए और चिंतित हैं, हमें पता नहीं है कि हम यहाँ क्यों हैं? ढेर सारे सवाल हमारे ही इर्द गिर्द मकड़ी के जालों की तरह फैले हुए हैं, जिसका जवाब हम निरंतर खोज रहे हैं। जीवन में एक के बाद एक समस्याएँ आती रहती हैं। और आपको लगता है कि आपके जीवन की समस्याएँ खत्म नहीं होंगी? तो क्या आप जीवन से हार मान रहे हैं? जिस तरह शरीर को विभिन्न विटामिन चाहिए, उसी तरह मन को भी आशा, विश्वास, साहस और प्रेरणा जैसे विटामिनों की ज़रूरत होती है। लेखक- ललित कुमार इन सभी को मन-विटामिन कहते हैं। हमारा सामना समस्याओं, संघर्ष, चुनौतियों और निराशा से होता ही रहता है। तो ज़िन्दगी की जंग जीतने के लिए जरूरी है हमारे पास बेहद आवश्यक है Lalit Kumar की किताब ‘Vitamin Zindagi’ का होना।
Vitamin Zindagi (Hindi Edition) Amazon Kindle पर उपलब्ध है!
विटामिन ज़िन्दगी एक किताब नहीं बल्कि एक जीवन है- एक ऐलान है कि इंसान परिस्थितियों से जीत सकता है। “Vitamin Zindagi” एक ऐसा कैप्सूल है जिसमें सभी विटामिन मिलते हैं।
एक बच्चा जिसके दोनों पैर 4 साल की उम्र में ही पोलियो ग्रसित हो गये,
उससे कैसे जूझते हुए उसने हमारे समाज में अपना एक अहम मुकाम बनाया,
यह किताब उसी की कहानी कहती है।
जीवन में आने वाली तमाम चुनौतियों को लेखक ने किस तरह अवसर में बदला,
यह उसी सकारात्मकता की कहानी है।
मित्र Lalit Kumar का सफ़र ‘असामान्य से असाधारण’ तक का सफ़र है।
पोलियो जैसी बीमारी ने उन्हें सामान्य से असामान्य बना दिया,
लेकिन अपनी मेहनत और जज़्बे के बल पर उन्होंने स्वयं को साधारण भीड़ से इतना अलग बना लिया
कि वे असाधारण हो गए। इसी सफ़र की कहानी समेटे यह किताब ज़िन्दगी के विटामिन से भरपूर है।
इस किताब में सभी के लिए कुछ-न-कुछ है जो हमें हर तरह की परिस्थितियों का सामना करना सिखाता है।
आप आज कुछ अच्छा पढ़ना चाहते हैं तो विटामिन ज़िंदगी अपने Mobile पर Amazon Kindle App. के जरिये पढ़ सकते हैं। खरीदने के लिए यहां जायें।